गाँधी प्रतिमा पर जल निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही जल निगम समन्वय समिति के कर्मचारि सैकड़ो की संख्या में गाँधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन कर रहे है। सभी कर्मियों का कहना है की उनको दो महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसलिए वे सभी आज यह गाँधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन कर रहे है। मौके पर मौजूद पुलिस लगातार वहाँ से सभी कर्मचारियों को भागने की कोशिश कर रहे है।

जानिए रीता बहुगुणा जोशी ने युवा महोत्सव को लेकर क्या कहा

सभी जल निगम समन्वय समिति के कर्मचारियों से वार्तालाप करने पर उन्होंने बताया की उनको लगभग 2 महीने का अवशेष वेत नहीं दिया गया है। इस कारन सभी कर्मचारियों में आक्रोश फैला हुआ है। और सभी इस प्रदर्शन के दौरान अपने बकाया वेतन की मांग कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने पेयजल व स्वक्षता सेक्टर का अलग-अलग प्रशासकीय विभाग और मंत्रालय बनाने तथा सातवाँ वेतन मान लागू करने की माँग कर रहे हैं।

About Author