भ्रष्टाचार को रोकने के लिए व्यवस्थाओं को ठीक करना है आवश्यक-संयुक्ता भाटिया

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लालबाग स्थित सहकारिता भवन में आज स्थानीय निकाय इंजीनयर्स संघ के 12वें अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन एवं महापौर संयुक्ता भाटिया ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आपको बता दे की इस आयोजन के दौरान महापौर संयुक्त भाटिया ने कहा की अगर नीवं की गुणवत्ता अच्छी होगी तभी उस पर मजबूत इमारत बनायी जा सकती है। इसलिए विकास कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना आपका कर्तव्य है। यदि एक तरह से देखा जाये तो नगर निकायों की नींव आप सभी अभियन्ता ही है। शहर हो या देहात उसमे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान आपको रखना है।

जल निगम के कर्मचारी इन मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन

आपके माध्यम से ही प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी जी के भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की संकल्पना पूरी होगी। महापौर ने आगे कहा कि सड़क निर्माण पर लगाये जाने वाले पत्थरो में निर्माण की तिथि अवश्य अंकित की जाए। जिससे दोबारा निर्माण में जनता को लाभ मिले और एक ही निर्माण दुबारा होने से भी मुक्ति मिल सके।

संयुक्ता भाटिया ने कहा की भ्रष्टाचार को रोकने के लिए व्यवस्थाओं को ठीक करना अति आवश्यक है। जिसमें आपकी अहम भूमिका हो सकती है। इस के लिए आपको इस विचार करना आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशुतोष टण्डन जी ने भी कार्यों में पारदर्शिता लाने हेतु सम्बोधित किया। इस आयोजन के दौरान नगर विकास मंत्री,आशुतोष टण्डन, महापौर संयुक्ता भाटिया, सचिव नगर विकास अनुराग यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निकाय के अभियन्ता उपस्थित रहें।

About Author