प्रयागराज: BJP MLA स्वाति के नाम पर की जा रही अवैध वसूली

➤ सिविल लाइंस थाने में 2 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा।
➤ खुद को मंत्री स्वाति सिंह का करीबी कह कर प्रदेश के अफसरों तथा अन्य लोगों पर जमा रहे थे धौंस।
➤ पुलिस को सौंप दी गई है इन दोनों के फोन की कॉल रिकार्डिंग।
➤ स्वाति सिंह को महिला विकास तथा पुष्टाहार विभाग की दी गई है ज़िम्मेदारी।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सरोजनीनगर विधानसभा सीट से भाजपा की विधायक स्वाति सिंह के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। इस मामले की सूचना स्वाति सिंह के निजी सचिव ने पुलिस को दी। जिसके बाद 2 लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वाति सिंह के सचिव सुमित कुमार सिंह ने शिकायत की है कि कई दिनों से मंत्री स्वाति सिंह के नाम पर कुछ लोग अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं और खुद को मंत्री स्वाति सिंह का करीबी कह कर प्रदेश के अफसरों तथा अन्य लोगों पर धौंस जमा रहे हैं।

राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने इंदिरा भवन में की बैठक

इस मामले में दो लोगों को नामजद किया गया है जिनके नाम क्रमशः संदीप सिंह तथा अशोक पांडे हैं। इन दोनों के फोन की कॉल रिकार्डिंग पुलिस को दे दी गई है। पुलिस इसकी जांच कर रहीं है। स्वाति सिंह योगी सरकार में मंत्री हैं और उनको इस समय महिला विकास तथा पुष्टाहार विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है।

About Author