ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आल इंडिया पुलिस कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 28 नवम्बर को आयोजित होगा। आपको बता दे 22 साल बाद उत्तर प्रदेश को यह कार्यक्रम करने की मेजबानी मिली है। इस कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 नवंबर को करेंगे।

जानकारी के मुताबिक यह आयोजन गोमती नगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित होगा। इस पुलिस कांग्रेस का उद्घाटन 28 नवंबर को पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी करेंगी। दो दिनों के इस आयोजन में कुल छह सत्र होंगे। जिसमें पुलिस की भावी चुनौतियों पर मंथन होगा।

भ्रष्टाचार को रोकने के लिए व्यवस्थाओं को ठीक करना है आवश्यक-संयुक्ता भाटिया

यूपी समेत देश के कई प्रदेशों के वरिष्ठ आईपीएस अफसर इन सत्रों में अपना व्याख्यान देंगे।इस कार्यक्रम में सभी राज्यो से दो पुलिस अधिकारी को नामित गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिसिंग की चुनौतियों समेत 6 अलग अलग थीम पर होगा।

About Author