पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह पहुंचे दिवंगत सैनिक के घर, सुनी किसानों की समस्या

पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री अमरजीत सिंह कल दिवंगत सैनिक राघवेंद्र सिंह के घर पहुंचे। सैनिक की बृहस्पतिवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जनसेवक मंत्री श्री अमरजीत सिंह ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की तथा परिजनों को दुख की इस घड़ी में धीरज रखने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा की जरूरत पड़ने पर वह परिवार की हर सम्भव मदद करने को हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा की आप लोग कभी भी जरूरत पड़ने पर उनके पास आ सकते है चाहे दिन हो या रात। आप की हर समस्या का समाधान किया जायेगा।

तीन तलाक पीड़ित मुस्लिम महिलाओं से मिले मुख्यमंत्री

पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह फतेहपुर जनपद के मलवां विकासखंड के रानीपुर गांव में किसानो की समस्याएं भी सुनी। तथा किसानो के साथ उनके खेत जाकर खुद अपनी आँखों से खेतों की बर्बादी देखी। उन्होंने मलवां विकासखंड के कोरसम, मवइया, धीरका पुरवा, बहरौली, श्याम खेड़ा, सहित कई और गांव के किसानों की समस्याएं सुनी। फसल की बर्बादी को देखते हुए उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द क्षेत्र में दौरा करने तथा किसानो को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। किसानो से बात करते हुए उन्होंने कहा की मुआवजा दिलाने के साथ आप लोगों की शासन द्वारा हर संभव मदद दिलाई जाएगी ।

पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह इलाके में एक जननेता के रूप में जाने जाते हैं। तथा हमेश गरीबों की मदद करते है।

About Author