किसानों को मिलेगा अब समय पर अतिररिक्त यूरिया- उर्वरक राज्यमंत्री

Farmers get urea

उत्तर प्रदेश में किसानों को अतिरिक्त यूरिया उपलब्ध करने के अनुरोध में प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही ने दिल्ली में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री, श्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस विगत दिवस के अवसर पर उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री को प्रदेश की वर्तमान में जो कृषि की स्थिति से उससे अवगत कराया और प्रदेश को 6 लाख मै.टन अतिररिक्त यूरिया उर्वरक भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

समय पर अतिरिक्त यूरिया देने का दिया आश्वाशन

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री मांडविया ने कृषि मंत्री के अनुरोध पर ये आश्वासन दिया की उत्तरप्रदेश के किसानों को आवश्यकतानुसार और समय पर यूरिया मिल जाये इसका पूरा प्रयास किया जायेगा। इसके साथ-साथ प्रदेश में टिकाऊ कृषि उत्पादन से सम्बंधित रणनीति पर भी चर्चा हुई।

कृषि मंत्री श्री शाही ने विभिन्न स्थितियों से भी कराया अवगत-

केंद्रीय राज्यमंत्री को भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही तमाम योजनाओं की स्थिति के बारे में कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने अवगत कराया इसके साथ ही वर्ष 2022 तक किसानो की आय दुगनी किये जाने को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा की गयी जो अभिनव पहल ”वैज्ञानिकों की बात -किसानों के साथ ” की सफलता के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को बताया। इसी को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा किसानो के लिए किये जा रहे प्रयसों की भूरी – भूरी प्रसंसा भी की।

About Author