महगाई को लेकर सभी विधानसभाओं में किया जाए धरना प्रदर्शन

  • प्याज़ बिक रहा है 80 रूपए किलो, कम किया जाए इसकी कीमत
  • जितनी भी विधानसभा हैं सब जगह किया जाए धरना प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के इकौना तहसील जिला श्रावस्ती में 1 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमज़ान ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार यह धरना दिया जिसमे पार्टी के कई युवा नेता और अध्यक्ष शामिल हुए। पूर्व विधायक ने महगाई बहुत ज़्यादा बढ़ जाने की वजह से धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि लोगों पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और उन्होंने ‘महगाई हटाओ भ्रष्टाचार मिटाओ’ के नारे भी लगाए। इसके अलावा हाजी मोहम्मद रमज़ान ने कहा कि प्याज़ 80 रूपए किलो बिक रहा है इसकी कीमत कम किया जाए।

विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष जितेंद्र ने भी यही बात कही और धरना प्रदर्शन कर रहे सभी कर्यकर्ताओं ने महगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई। हाजी मोहम्मद रमज़ान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि सिर्फ यही विधानसभा नहीं उत्तर प्रदेश में जितनी भी विधानसभा हैं सब जगह महगाई और भ्रष्टाचार कम करने के लिए धरना प्रदर्शन किया जाए।

About Author