यूपी में कोरोना का आंकड़ा 25 हजार पार, अब तक 749 की मृत्यु

UP Corona cases

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 25797 हो गई है। जिनमें से 7451 सक्रिय मामले हैं। 17597 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस की वजह से अब तक 749 लोगों की मृत्यु हुई है।

उत्तर प्रदेश के 6 राज्य में कोरोना के अभी तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। संक्रमण के मामले में पहले स्थान पर गौतम बुद्ध नगर है। जहां पर कोरोना के 2569 मरीज हैं। इनमें से 1005 सक्रिय मामले हैं और अब तक 1541 लोग स्वस्थ हुए हैं व अब तक 23 लोगों की मृत्यु हुई है।

Gautam Buddha Nagar के बाद गाजियाबाद में कोरोना के सबसे ज्यादा 1937 मरीज हैं। इनमें से 1045 सक्रिय मामले हैं और अब तक 833 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि कोरोना से 59 लोगों की मृत्यु हुई है। ghaziabad के बाद Agra में 1264 संक्रमित व 133 सक्रिय मामले और अब तक 1039 लोग स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें 92 अभी तक आगरा में हुई है।

Lucknow में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1261 है। इनमें से 469 सक्रिय मामले हैं और अब तक 770 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं इस वायरस की वजह से 22 लोगों की मृत्यु हुई है। कानपुर नगर में कोरोना के 1251 मामले हैं। जिनमें से 296 सक्रिय हैं और अब तक 901 लोग स्वस्थ हो चुके हैं व 54 की मृत्यु हुई है। कानपुर के बाद मेरठ में 1096 कोरोना मरीज है। जिनमें से 266 सक्रिय मामले हैं और अब तक 742 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि 88 लोगों की मृत्यु हुई है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × 5 =