दरिया वाली मस्जिद में दुबारा शुरू हुआ निर्माण

  • शिया और सुन्नी दोनों समुदाय के लोगों ने अपनी कौम के लिए एक साथ मिलकर किया प्रदर्शन
  • महिलाओं ने लगातार 24 घंटे बिना खाए पिए किया प्रदर्शन जिसके बाद मिली सफलता

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नगर निगम ने दरिया वाली मस्जिद का गेट व दुकाने गिरा दी थीं। मुसलमानों में शिया तथा सुन्नी समुदाय के मिले जुले प्रदर्शन के बाद और मौलानाओं के हतक्षेप से दरिया वाली मस्जिद के गिराए गए निर्माण को फिर से एक बार नई जान मिल गई है। मुस्लिम समुदाय के प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को नतमस्तक होना पड़ा और दुबारा दरिया वाली मस्जिद के गेट नंबर 3 का निर्माण शुरू करवाना पड़ा।

दरिया वाली मस्जिद के मैदान में नगर निगम की तानाशाही

नगर निगम द्वारा दरिया वाली मस्जिद में की गई कार्यवाही के खिलाफ जहाँ एक तरफ शिया और सुन्नी दोनों समुदाय के लोगों ने अपनी कौम के लिए एक साथ मिलकर प्रदर्शन किया वहीं दूसरी तरफ शिया और सुन्नी समुदाय की महिलाओं ने भी मोर्चा संभाला और प्रदर्शन किया।

शबी फातिमा नाम की एक महिला के नेतृत्व में महिलाओं ने लगातार 24 घंटे बिना खाए पिए प्रदर्शन किया जिसके बाद दरिया वाली मस्जिद के विवाद को सफलता मिली और प्रशासन ने गिराए गए गेट का निर्माण कार्य करवाना शुरू किया। इस दौरान चौक के सीओ और एसीएम 2 के साथ चौक तथा वजीरगंज के प्रभारी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे।

About Author