कांग्रेस सेवादल ने नाच गा कर किया महगाई का विरोध

google
  • प्याज और अन्य कई घरेलू उपयोग का सामान लेकर कार्यकर्ताओं ने जताया अपना विरोध
  • देश के कई हिस्सों में 120 रूपए से लेकर 150 रूपए तक हो गई हैं प्याज़ की कीमत

कांग्रेस सेवादल ने लगातार बढ़ती हुई महगाई को लेकर अजीब तरह का विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने नाच कर तथा गाना गा कर महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्तिथ गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता प्याज और अन्य कई घरेलू उपयोग का सामान लेकर पहुँच गए तथा महगाई को लेकर अपना विरोध जताया।

महगाई को लेकर सभी विधानसभाओं में किया जाए धरना प्रदर्शन

दरअसल आज के समय में महगाई काफी ज़्यादा बढ़ गई है जिससे आम आदमी परेशान है। खाने पीने वाली सामग्री के साथ साथ घरेलु इस्तेमाल के सामान भी बहुत अधिक महंगे हो गए हैं। प्यास के दाम तो आसमान की बुलंदियों को छू रहे हैं। देश के कई हिस्सों में प्याज़ की कीमत 120 रूपए से लेकर 150 रूपए तक हो गई हैं

About Author