कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा का बयान

google

उन्नाव रेप मामले को लेकर आज सुबह से विधानसभा के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है। पुलिस के लाख मना करने पर भी उनका प्रदर्शन नहीं रुक रहा है। इस दौरान पुलिस कर्चारियों ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की। लेकिन उसके बावजूद भी उनपर कोई असर नहीं हुआ है। इस दौरान कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने बयान दिया।

गवर्नर से मुलाकात के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान

उन्होंने कहा की आज काँग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। लेकिन फिर भी कांग्रेस बेटियाँ न्याय व सुरक्षा को लेकर लड़ती रहेगी। कांग्रेस ने आजादी के समय से लड़ाई लड़ी है। पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओ पर अंग्रेजो की लाठी टूटी आज पुलिस की लाठी टूटी है। कांग्रेस ने पहले भी उन्नाव की बेटी के लिए संघर्ष किया था।

इसके साथ ही उन्होंने कहा की बात चाहे उन्नाव की बेटि की हो,मैनपुरी की हो,शाहजहांपुर की हो, सभी जगह कांग्रेस बेटियो के साथ खड़ी रही है। ये लड़ाई तब तक चलेगी जब तक बेटियो को न्याय नही मिलता है। उन्नाव पीड़िता के परिवार बुरा हाल है। पीड़ित परिवार आरोपियों के फांसी की मांग कर रहा है। इसलिए कांग्रेस पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी।

About Author