लखनऊ : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच CM योगी का निरीक्षण….

CM Yogi
लखनऊ

लखनऊ :- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार इससे बचाव के उपाय तलाश रहे हैं। प्रदेश के हर नागरिक की चिंता करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अब बड़े अस्पतालों की व्यवस्था परखने में लगे हैं।

जाने किन देशों में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज और कितने लोगों की हुई मृत्यु

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिन में अचानक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ इमरजेंसी तथा अन्य सभी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी डॉक्टर्स तथा अधिकारियों को सतर्कता बरतने के साथ ही इलाज के बेहतर साधन के प्रयोग का निर्देश भी दिया।
इसके साथ ही सभी को बचाव के लिए भी सचेत किया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और डॉक्टरों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने डॉक्टर आशुतोष दुबे से अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इससे पहले बुधवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां पर लोगों से बातचीत करने के साथ ही मिल रही सुविधा तथा अस्पताल की सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इन सभी सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों तथा प्रशासन को टीम भावना के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × five =