अंशु अवस्थी ने भारत बचाओ रैली का आह्वाहन किया

google

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आह्वाहन किया है। उन्होंने सभी से इस रैली में मौजूद होने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की लोकतंत्र को मजबूत करने और लोकतंत्र में आवाज उठाना आलोचना करना तथा विरोध करना यह सब लोकतंत्र की खूबसूरती है तथा जिंदा लोकतंत्र की निशानी है।

उन्होंने इस रैली का मकसद देश में फैली आर्थिक मंदी और मंहगाई, महिलाओं पर हो रहा अत्याचार-बलात्कार, अन्नदाता किसान पर सरकार की बर्बरता, और नौजवानों से रोजगार के नाम पर धोखा के खिलाफ आवाज उठाना बतया है। उन्होंने कहा की इसलिए आइए हम सभी इस रैली में शामिल हों और जनविरोधी बीजेपी की मोदी सरकार को उखाड़ने का संकल्प लें।

About Author