अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

image suorce-google

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने यह पत्र मुख्यमंत्री योगी को बिजली कर्मचारियों के भविष्य निधि को लेकर लिखा है। अजय कुमार लल्लू का कहना है की DHFL के घोटाले के बाद से लगातार बिजली कर्मचारी आये दिन धरना प्रदर्शन कर रहे है। उनकी बात क्यों नहीं सुनी जा रही है।हमारी मुख्यमंत्री से केवल यही अपील है की वे इन सभी की समस्या का जल्द से जल्द निवारण करे।

बता दे की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की परेशानियों को मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की सरकार ऐसी व्यवस्था करे जिसमें भविष्य निधि को ध्यान में रखते हुए शादी,बीमारी या किसी अन्य परिस्थितियों में कर्मचारी अपने खाते से पैसा निकाल सके। जिससे उनको भविष्य में किसी भी समस्या का समना न करना पड़े।

About Author