यूपी में अब तक 5,000 लोगों पर कार्रवाई, 879 लोग गिरफ्तार

arrested
google

उत्तर प्रदेश के अलीगढ में इंटरनेट सेवाओं को चालू कर दिया गया है। यहाँ नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) को लेकर बवाल होने के बाद 15 दिसंबर से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश सिंह (OP Singh) ने आज मीडिया से बातचीत किया। उन्होंने बताया कि “879 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और राज्य भर में लगभग 5,000 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। 135 आपराधिक मामले अब तक दर्ज किए गए हैं और 288 पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। 15 लोग हताहत हुए हैं”।

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि “हमें पता चला है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ राजनीतिक नेता यहां (लखनऊ) जाना चाहते हैं। हम उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं देंगे क्योंकि क्षेत्र में धारा 144 लागू है और यह माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है”।

CAA व NRC पर प्रदर्शन के चलते राजधानी में लगी धारा 144

राजधानी लखनऊ में कल कुछ देर के लिए इंटरनेट सेवाएं बहाल की गई थीं लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से सेवाओं को 23 दिसंबर तक के लिए रोक दिया गया है। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में लगातार सुरक्षा बरती जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

About Author