उत्तर प्रदेश में 4 सीओ के आज किये गए तबादले

उत्तर प्रदेश में सरकार ने आज प्रदेश के चार पुलिस अफसरों के तबादले को मंज़ूरी दे दी हैं। इस तबादले के बाद माना जा रहा हैं कि कानून व्यवस्था में सुधार आएगा। बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के मद्देजनजर इन अफसरों को ये नई ज़िम्मेदारी दी गई हैं। पुलिस मुख्यालय से एक प्रतिलिपि जारी करते हुए इन चार पुलिस अधीक्षकों को लेकर कहा गया कि दूसरे अफसरों की प्रतीक्षा किये बिना तत्काल कार्यमुक्त करते हुए उन्हें निर्देशित करने का कष्ट करें कि वह नवनियुक्त स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण किया जाना सुनिश्चित करें।

उत्तर प्रदेश में किये गए 8 आईएएस अफसरों के तबादले

पुलिस उपाधीक्षकों को कार्यमुक्त करने / उनके कार्यभार ग्रहण करने की सुचना तत्काल फैक्स /क्यू मेल के द्वारा प्रेषित करने का कष्ट करें। जिसे योगी सरकार ने मंज़ूर कर लिया हैं।

इनके किये गए है तबादले

1. श्री श्योदान सिंह औरैया से ई ओ डब्लू मुख्यालय लखनऊ।

2. श्री मुकेश प्रताप सिंह ई ओ डब्लूलखनऊ मुख्यालय से औरैया जिले।

3. श्री सुरेंद्र नाथ यादव कॉपरेटिव सेल वाराणसी से औरैया जिले।

4. श्रीमती ममता कुरील 8वी वाहिनी पीएसी बरेली से 49वी वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर।

About Author