मेरठ जोन में 250 लोग गिरफ्तार, 100 अवैध हथियार जब्त

ADG
google

उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों की पहचान कर के गिरफ्तार किया जा रहा है। आज शनिवार को मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि “मेरठ जोन में 250 गिरफ्तार किए गए हैं। 250 और लोगों की पहचान की गई है, लगभग 100 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। वर्तमान स्थिति सामान्य है”।

मेरठ में कल सुबह से हालात सामान्य थे लेकिन जुमे की नमाज़ के बाद अचानक कोतवाली, ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट और हापुड़ रोड पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस भीड़ में 12 साल से लेकर 20 साल तक के युवा शामिल थे। इन लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी किया जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए।

प्रदर्शन के दौरान बाहरी तत्वों की उपस्थिति का पता चला: DGP

मेरठ में सुबह से दोपहर तक माहौल शांत था लेकिन जुमे बाद भीड़ इकठ्ठा करके प्रदर्शन किया गया जिसमे युवा आगे थे। पुलिस का मानना है कि इनसब के पीछे किसी का बड़ा हाथ है जिसने इन युवाओं को भड़का कर यह सब बवाल करवाया है। पुलिस का ख़ुफ़िया विभाग उन लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

About Author