कोरोना से निपटने का यूपी सरकार का नया प्लान,जल्द home isolation पर जारी

up home isolation
image source - google

कोरोनावायरस के मामले उत्तर प्रदेश में भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इनकी रोकथाम के लिए लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक कल अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। आज अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कोरोना मरीजों को home isolation में रखने को लेकर चर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश में अब तक home isolation की अनुमति नहीं दी थी, परंतु आज मुख्यमंत्री जी ने एक कमेटी बनाई है और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है। आज ही इस पर फैसला लेकर home isolation पर नए आदेश राज्य सरकार द्वारा दिए जाएंगे।

आगे उन्होंने कहा की होम आइसोलेशन की शर्तें बहुत ही सख्त होंगी। क्योंकि घर पर अगर कोरोना मरीज रह रहा है तो उसे इस तरह से रखा जाए कि उसके संपर्क में कोई व्यक्ति ना आए।

वहीं अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य Amit Mohan Prasad ने जानकारी दी कि कल 43401 सैंपल की जांच की गई है और अब तक प्रदेश में कोई 1513827 सैंपल की जांच की जांच की जा चुकी है। अब तक सर्विलांस से 31055 कंटेंटमेंट इलाकों में एक करोड़ 26 लाख 87 हजार 638 घरों का सर्विलांस किया गया है। जिसमें 6 करोड़ 46 लाख 38 हजार 915 लोग रहते हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × 4 =