तबलीगी जमात: विदेशियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर, किया जाएगा ब्लैक लिस्ट

tabligi jamaat
image source - google

उत्तर प्रदेश सरकार तबलीगी जमात से जुड़े विदेशियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की तैयारी में है। इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने के बाद ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है। मालूम हो यह विदेशी भारत में टूरिस्ट वीजा पर आए थे और उन्होंने भारत आने का मुख्य उद्देश्य छुपाया। इसके लिए इन पर केंद्र सरकार भी एक्शन ले सकती है। ब्लैक लिस्ट होने के बाद उनको अगली बार से भारत में किसी भी काम के लिए आने की अनुमति नहीं होगी।

दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में 2335 लोग शामिल हुए थे। यह लोग देश के अलग-अलग राज्यों से दिल्ली पहुंचे थे और लगभग 15 देशों के नागरिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निजामुद्दीन को खाली कराया और संदिग्ध लोगों को भर्ती कराया गया। लेकिन इनमें से कई लोग यात्रा कर अलग-अलग राज्यों में जा चुके थे। फिर पुलिस ने इनके संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित करना शुरू किया और टेस्ट कराकर क्वॉरेंटाइन किया गया।

प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, लॉकडाउन 2 को लेकर पूछे यह सवाल

सरकार द्वारा अपील की गई थी कि जो लोग भी छुपे हैं, वह स्वयं बाहर आ जाए। जिससे उनका इलाज किया जा सके। लेकिन इसके बाद भी लोग सामने नहीं आए। अब जो भी तबलिगी जमात के लोग पकड़े जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। मालूम हो उत्तर प्रदेश में 729 लोग संक्रमित है और इनमें से ज्यादातर लोग तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 + 10 =