DGP ने रिटायरमेंट से पहले सभी पुलिस वालों को दिया सन्देश

OP Singh
google

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश सिंह (OP Singh) का कार्यकाल 31 जनवरी को शुक्रवार के दिन यानि कल पूरा हो जाएगा। अपने रिटायरमेंट से पहले उन्होंने राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संदेश दिया है। अपने संदेश में डीजीपी ओपी सिंह ने बयान देते हुए कहा है कि दुनिया के सबसे विशालतम पुलिस बल का मुखिया बनने का जो सम्मान मुझे मिला उसको मैंने और अधिक गौरवान्वित करने की पूरी कोशिश किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में जिन पुलिसकर्मियों तथा अधिकारियों ने कदम से कदम मिलाकर मेरा साथ दिया है मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद अदा करता हूँ। इन दो सालों में कानून व्यवस्था को और ज़्यादा मजबूत करने के लिए हम सभी लोगों ने मिलकर कई अच्छे काम किए हैं।

SSP नोएडा के वायरल हुए वीडियो पर आया डीजीपी का बयान

डीजीपी ओपी सिंह ने साथ ही कहा कि अगर विशाल कुंभ के आयोजन की बात की जाए या सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या मामले में कानून व्यवस्था को संभालने की बात हो, हमने हर मोर्चे पर बेहतरीन काम किया है। एक सामान्य धारणा यह रही है कि जनसंख्या वृद्धि के साथ साथ हमने लूट, डकैती और हत्या जैसे अपराधों पर लगाम लगाया है और अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई भी की गई है। यही वजह है कि आज महिलाएं तथा वृद्ध जन सभी लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि यह सब कुछ आप लोगों की कोशिश के बगैर मुमकिन नहीं था।

ओपी सिंह ने आगे कहा कि राजधानी लखनऊ तथा जनपद गौतमबुध नगर में कमिश्नरी सिस्टम लागू होना यह हम सभी लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और साथ ही यह एक चुनौती भी है। यह चुनौती हम सभी लोगों को स्वीकारना होगा। उन्होंने सभा लोगों से कहा कि हम लोगों को आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए परंपरागत तरीके से आगे बढ़ते रहना है और मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं। इसके बाद आखिर में डीजीपी ओपी सिंह ने एक बार फिर से सभी लोगों को उनके बहुमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद अदा किया।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × 5 =