UP Corona Case : संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हजार पार,1046 की मृत्यु

Up coronavirus case
image source - google । amar ujala

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। आज शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कोरोना को लेकर आंकड़े जारी किये। जिनके मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 1733 नए मामले सामने आये है। जिसके बाद अब संक्रमित लोगों की संख्या 43441 हो गयी है।

जिनमे से 15720 सक्रीय मामले है औऱ अभी तक 26675 लोग स्वस्थ हो चुके है। लेकिन कोरोना की वजह से 1046 लोगों की मृत्यु भी हुई है। कोरोना की रोकथाम के लिए प्रतिदिन होने वाली टेस्टिंग को भी बढ़ा दिया गया है। कल 24207 टेस्टिंग हुई है।अब तक 13,79,534 सैंपल्स की टेस्टिंग की जा चुकी है।

यूपी के 3 जिलों में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा मामले है। इनमे पहला नाम गौतम बुध नगर का है। जहाँ पर 3862 कोरोना के मरीज है। इसके बाद गाजियाबाद 3765 औऱ लखनऊ में 3235 कोरोना के मामले है। फिर कानपूर नगर 2051 ,मेरठ 1724 ,आगरा 1441 कोरोना के मामले है।

वहीँ अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी दी की धारा 188 के अंतर्गत अब तक 1,14,000 FIR दर्ज़ की गयीं है और 2,66,000 लोग नामजद किया जा चुका है। अब तक कुल 63,000 वाहन सीज़ किये गए है। जिनसे 47 करोड़ रूपए की वसूली की जा चुकी है। अब तक कुल 1856 फेक न्यूज़ के मामले दर्ज़ किए गए है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 + 2 =