यूपी: 6.5 लाख प्रवासियों को लाया गया वापस और अन्य राज्यों के लोगो की‌ भी घर वापसी

migrants brought back,cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2 मार्च से 21 मार्च तक हम 6.5 लाख मजदूरों और अन्य लोगों को विभिन्न राज्यों से वापस लेकर आए हैं। इन सभी के उपचार और भोजन की व्यवस्था की गई है और दूसरे चरण में पिछले 3 दिनों में 50,000 से ज्यादा मजदूरों, कामगारों को वापस लाया गया है। इन सभी की जांच करा कर उनके भी भोजन और रहने की व्यवस्था सरकार ने की है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार अपने सभी नागरिकों के साथ खड़ी है।

आज महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड और दिल्ली से छह ट्रेनें लोगों को वापस लेकर उत्तर प्रदेश आई हैं। इन सभी लोगों को अगले 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन किया जाएगा इनके भोजन और रहने की व्यवस्था प्रदेश सरकार ने की हुई है जब यह क्वॉरेंटाइन का समय पूरा कर लेंगे इसके बाद स्वस्थ लोगों को उनके घर बसों के द्वारा भेज दिया जाएगा व जो लोग कोरोनावायरस से संक्रमित होंगे,उनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।

प्रवासियों से मुख्यमंत्री ने की बात

बता दें पहले और दूसरे चरण में देश के अलग-अलग राज्यों से वापस लाए गए मजदूरों, कामगारों और छात्रों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बात कर चुके हैं। सीएम ने सभी का हालचाल लिया और प्रदेश वापस आए लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × 2 =