उमेश यादव ने जड़े पांच छक्के, रचा इतिहास

● उमेश यादव ने जड़े पांच छक्के
● पहली पारी में नवीं नंबर पर उतरे उमेश यादव
● देखते ही देखते रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बनाया

भारतीय टीम की पहली पारी में नवीं नंबर पर उतरे उमेश यादव ने पहली ही गेंद से छक्के लगाने शुरू कर दिए। पारी की पहली दो गेंदों पर लगातार उमेश यादव ने लगाए छक्के। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को संकट से उबारते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बनाया। उनकी इस पारी की वजह से भारत मैच में मजबूत स्थिति में है। भारत एक समय तीन विकेट जल्दी गंवाकर संकट की स्थिति में था।

रोहित शर्मा ने जड़ा दोहरा शतक

रोहित आज पहले दिन 117 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद फिर से मैदान पर उतरे और उसी अंदाज में नजर आए। मैदान में उतरते ही रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बना लिया। अपनी इस जोरदार पारी के साथ उन्होंने टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 250 से ज्यादा रन की साझेदारी की। अपनी इस पारी में उन्होंने 28 चौके और 5 छक्के लगाए।

पहली पारी में किया सिर्फ 10 गेंदों का सामना 

दाएं हाथ के बल्लेबाज उमेश यादव जो कि पूर्ण रूप से गेंदबाज हैं, उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 10 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 31 रन बटोरे। उमेश यादव ने अपनी इस तूफानी पारी में एक के बाद एक कुल 5 छक्के जड़े। 9 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे उमेश यादव ने छठा छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन विकेट के पीछे कैच आउट हो गए।

भारत ने टेस्ट मैच में 11वीं जीत दर्ज कर रचा इतिहास

उमेश यादव ने जड़े पांच छक्के

आपको बता दें, उमेश यादव ने इस मुकाबले में 310 के स्ट्राइकरेट से रन बनाए हैं, जो कि किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा स्ट्राइकरेट है, जिसने कम से कम दस गेंदों का सामना किया है। उमेश यादव से पहले कोई भी खिलाड़ी दस गेंद खेलने के बाद इतने रन नहीं बना पाया है। उमेश यादव ने अपने सभी छक्के जॉर्ड लिंडे के खिलाफ लगाए और ये बेमिसाल रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इससे पहले भी शतक बना चुके है रोहित शर्मा

रोहित शर्मा से पहले सुनील गावस्कर 3 अलग-अलग सीरीज में 3 या उससे ज्यादा शतक ठोकने का कारनामा कर चुके हैं। रोहित शर्मा ने अपने करियर में 2000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। इस सीरीज से पहले रोहित के नाम सिर्फ तीन शतक थे। लेकिन उनके नाम 30 टेस्ट मैचों में छह शतक हो गए हैं। भारतीय धरती पर रोहित के नाम टेस्ट मैचों में 6 शतक हो गए हैं। रोहित शर्मा जनवरी 2013 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 150 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 12 बार यह स्कोर बनाया है।

About Author