लखनऊ में दो महिला चोर गिरफ्तार

women thief
  • सीमा तथा मोहिनी नाम की दोनों महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जेवर खरीदने पहुंचीं दोनों महिलाओं ने चुरा लिया छह चांदी की बिछिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थाना इंदिरानगर के अंतर्गत दो महिला चोरनियों की गिरफ्तारी हुई है। यह दोनों महिलाएं सब्जी मंडी के पास रोही बाजार में भगवती जेवराती की दुकान पर लगभग 4:00 बजे जेवर खरीदने के लिए पहुंचीं और जेवर देखते-देखते 6 चांदी की बिछिया चुरा लिया। शाम को जब दुकान बंद करने का समय हुआ तो जेवर कम निकले जिसके बाद दुकानदार ने CCTV में देखा तो दो महिलाएं जेवर चुराते नजर आई।

ज़ेवर चोरी की यह घटना 21 अक्टूबर को हुई थी। CCTV में दोनों महिलाओं की पहचान हो गई है और अगल बगल के लोगों ने भी उन महिलाओं को पहचान लिया है। दुकान की मालिक सावित्री देवी को 22 अक्टूबर को सूचना मिली कि मुंशी पुलिया के पास बाटी चोखा की दुकान के बगल में इन दोनो महिलाओं को देखा गया है। सावित्री देवी अपने भतीजे के साथ मौके पर पहुंचकर इधर-उधर तलाश करने लगीं तभी थोड़ी देर में दोनों महिलाएं नजर आ गई। सावित्री देवी ने दौड़ाकर उन महिलाओं को पकड़ लिया और चोर चोर चिल्लाने लगी जिससे राहगीरों ने भी उनकी मदद किया और पुलिस को इसकी सूचना दिया।

सूचना मिलते ही इंदिरा नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। थाने ले जाने के बाद पुलिस ने इन महिलाओं से पूछताक्ष किया। गिरफ्तार की गई महिलाओं में एक का नाम सीमा पति सुनील है तथा दूसरी महिला का नाम मोहिनी पति पंकज है। यह दोनों महिलाएं जनपद लखनऊ के थाना इटौंजा के अंतर्गत रहने वाली हैं। पुलिस ने सीमा के पास से 3 सेट चांदी की बिछिया और 2 हज़ार रूपए बरामद किये तथा मोहिनी के पास से 3 सेट चांदी की बिछिया और 24 सौ रूपए बरामद किया है। इनदोनो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है और पूछताछ हो रही है।

About Author