OMG! सड़कों पर बात करते-करते सो जाते हैं इस गांव के लोग, नहीं जागते महीनों तक..

Sleeping disorder
GOOGLE

आज के जमाने में लोगों की लाइफ इतनी बिजी हो गई है कि, उन्हें अपनी सेहत का ख्याल रखने का भी वक्त नहीं मिल पाता। यहां तक की भागमभाग और बिगड़ती जीवनशैली ने लोगों की आंखों से नींद भी छीन ली है। ये सब बातें तो आप नार्मल लग रही होंगी, लेकिन आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां के लोग कभी भी और कहीं भी सो जाते हैं। जी हां, ये सच है यहां के लोग बात करते-करते, सड़क पर चलते-चलते नींद के आगोश में आ जाते हैं। आपको बता दें, ये मामला है कजाकिस्तान के कलाची गांव का। यहां के लोगों की हालत ये है कि, लोग अचानक इतनी गहरी नींद में सो जाते हैं कि कभी-कभी तो महीनों तक नहीं उठते और जब सोकर उठते हैं तो अजीबोगरीब बाते करने लगते हैं। रहस्यमयी तरीके से सोने की वजह से इस गांव को Sleepy Hollow भी कहा जाने लगा है।

साल 2010 में सामने आया था पहली बार मामला-

जानकारी के मुताबिक, कलाची गांव का ये मामला पहली बार साल 2010 में सामने आया था। यहां कुछ बच्चे अचानक स्कूल में गिर गए थे और सोने लगे थे। इसके बाद इस बीमारी के शिकार लोगों की संख्या बढ़ने लगी। तभी से वैज्ञानिक इस गांव पर रिसर्च कर रहे हैं। हालांकि अभी तक वैज्ञानिक या डॉक्टर किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। वहीं कुछ डॉक्टर्स का कहना है कि, ये सब प्रदूषित पानी की वजह से हो रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सोने की बीमारी की एक वजह यूरेनियम माइंस हैं। यूरेनियम से निकली गैस हमारे शरीर पर काफी बुरा असर डालती है। इस गैस से लोग बेहोश तक हो सकते हैं।

यूरेनियम से निकली गैस हो सकती है इस बीमारी की वजह-

दरअसल, कजाकिस्तान का यह गांव यूरेनियम की बंद हो चुकी खदान के पास स्थित है। जिसमें से जहरीला रेडिएशन होता रहता है। कई लोगों का कहना है शायद इस खदान की वजह से ही लोगों को ऐसी अजीब बीमारी हुई है। वैसे गांव में रेडिएशन की कोई खास मात्रा नहीं है। हालांकि, डॉक्टर्स भी इसके लिए रेडिएशन को जिम्मेदार नहीं मानते हैं।

आपको बता दें, उत्तरी कजाकिस्तान के कलाची गांव की आबादी करीब 600 है और इस बीमारी से गांव के करीब 14 प्रतिशत लोग पीड़ित हैं। इस बीमारी के कारण लोग लगातार इस गांव से पलायन कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से यहां के काफी लोग दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं।

..इन 8 बातों से जानें आपका पार्टनर आपसे सच्चा प्यार करता है या नहीं

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one + fifteen =