अन्नदाता किसानों पर किये जा रहे है अत्याचार-अनिल दूबे

imaege suorce-google

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लगातार चल रहे किसानों के प्रदर्शन को लेकर अनिल दूबे ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की निंदा करते हुए कहा की अपनी जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की। हमारे देश के अन्नदाताओं किसानों पर कैसा अत्याचार किया जा रहा है। इस तरह के कड़े शब्दो मे निंदा करते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियो को दंडित करने तथा घटना की उच्च स्तरीय जांच की अनिल दूबे ने मांग की है।

अनिल दुबे ने कहा कि उन्नाव में अन्नदाता किसानों पर जिस तरह अत्याचार किया गया है। उसकी जितनी निंदा की जाय उतनी ही कम है। बढ़े हुए मुआवजे की मांग कर रहे किसानो को जानवरों की तरह पीटा गया। उन्होंने कोई बहुत बड़ी गलती नहीं की है सभी किसान अपना हक ही मांग रहे है। जिसके वे हकदार है और अपनी जमीन के बदले मुआवजा लेना हर किसान का अधिकार है। यदि उन्नाव के किसानो ने अपने हक की माँग की तो कोई अपराध तो नहीं किया। जो उन पर जानवरो जैसे अत्याचार किये गए।

UPPCL घोटाला मामले में अनिल दुबे ने किया सीबीआई जांच की मांग

इसके साथ ही उन्होंने ट्रांस गंगा सिटी में अधिग्रहीत सभी किसानों को बढ़ी हुई दरों पर मुआवजा देने की माँग की है। उन्होंने सरकार से किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने की अपील कई है। दोषियों को दंडित करने की मांग करते हुए उनका कहना है की यदि किसानों की मांग न मानी गई तो राष्ट्रीय लोकदल किसानों के पक्ष में आंदोलन करेगा।

About Author