Women’s World Cup 2020 : 3rd मैच में न्यूजीलैंड भिड़ेगी आज श्रीलंका से, कौन दावेदार ?

Women's World Cup 2020: New Zealand
Google

Women’s World Cup 2020 : आईसीसी (ICC) महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप का आगाज़ हो चुका है और इस टूर्नामेंट Group A का तीसरा मैच आज शनिवार 22 फरवरी को न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच W.A.C.A. Ground, Perth पर खेला जाना है। बात करें अगर दोनों टीमों की दावेदारी की तो न्यूजीलैंड टीम की ज्यादा दावेदारी मानी जा रही है तो वहीं श्रीलंका की टीम की दावेदारी कम है वो कैसे आइये जानते हैं :-

NEW ZEALAND

पिछले T20 विश्व कप के बाद से, न्यूजीलैंड ने सिर्फ आठ T20I खेले हैं, जिसमे टीम ने छह जीत, एक हार, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। फार्म की बात करे इस टीम की तो पिछले साल फरवरी में ही न्यूजीलैंड ने घर पर भारत का सफाया कर दिया था  और उन्होंने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड का बल्लेबाज़ी क्रम काफी मजबूत है जिसमे सोफी डिवाइन जैसी खिलाडी मौजूद है जिन्होंने सात मैचों में 140 से अधिक की स्ट्राइक रेट से और 75 की औसत से 450 रन बनाए हैं जिसमे पांच अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है।इसके अलावा कप्तान सुजी बेट्स ने पिछली सात पारियों में113 की स्ट्राइक रेट के साथ 188 रन बनाए हैं। अगर वह डिवाइन के साथ सहयोग कर सकती हैं, तो न्यूजीलैंड के मध्य-क्रम में इस बड़े टूर्नामेंट में जीत हासिल करना बहुत आसान हो जाएगा।

SRI LANKA 

टीम श्रीलंका की बात करें तो उसका प्रदर्शन पिछले रिकॉर्ड में काफी ख़राब रहा है। पिछले विश्व कप के बाद से, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज़ खेली हैं और नौ में से प्रत्येक मैच हारे हैं। इन मैचों में जो उसे हार मिली है वह काफी बड़े मार्जिन से मिली हैं, इसका मतलब यह निकलता है कि श्रीलंकाई टीम को ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप में बने रहने के लिए अपने वजन से ऊपर पंच करना होगा।

दोनों टीमें 

New Zealand Women : Squad: Rachel Priest(w/c), Maddy Green, Suzie Bates, Amelia Kerr, Katie Perkins, Lauren Down, Anna Peterson, Lea Tahuhu, Sophie Devine, Katey Martin, Leigh Kasperek, Rosemary Mair, Jess Kerr, Hayley Jensen, Holly Huddleston

Sri Lanka Women : Squad: Chamari Athapaththu(c), Hasini Perera, Harshitha Madavi, Hansima Karunaratne, Nilakshi de Silva, Anushka Sanjeewani(w), Shashikala Siriwardene, Ama Kanchana, Kavisha Dilhari, Umesha Thimashini, Dilani Manodara, Sugandika Kumari, Achini Kulasuriya, Sathya Sandeepani, Udeshika Prabodhani

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen − five =