रिंग सेरेमनी: तोहफे में दिये आईफोन, बुलेट सहित कई किलो सोना

शादी एक ऐसा मौका होता है जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है और इसी लिए लोग शादी में लाखो करोड़ों रूपए खर्च कर देते है, पर गाज़ियाबाद में एक रिंग सेरेमनी में ही करोड़ों रूपए खर्च कर दिए गए। जिसमे लड़के वालों ने कयी किलो सोना दिया तो लड़की वालों ने कार,बुलेट और आईफोन सभी को दिया।

लड़के वालों ने दिया 11 kg सोना

लड़के वाले गाज़ियाबाद से दिल्ली रिंग सेरेमनी में गए हुए थे। जिसमे वो अपने साथ लड़की के लिए 11 kg सोना लेकर गए और 551 मिठाई के डिब्बे के साथ 51 जोड़ी सैंडल,लड़की वालो के लिए 151 जोड़ी सैंडल व 151 अन्य सोने की चीजे लड़की वालों को दी।

एक बार फिर दहेज की आग में जली बेटी

लड़की वाले भी कम नहीं

लड़की वालों ने भी दिल खोल कर लड़के वालों को तोहफे दिए, जिसमे लड़के के 5 भाईयो को एक एक हुंडई की सेंट्रो कार दी गयी तथा लड़के वालों की तरफ से गए 50 लोगों को एक एक बुलेट और हर लेडीज को आईफोन दिया गया। यह अनोखा नजारा जिस किसी ने भी देखा उसकी आंखे फ़टी की फटी रह गयी। अब सोचने वाली बात तो यह है की अगर रिंग सेरेमनी में इतना खर्च किया गया है तो शादी में कितना खर्च होगा,और इसपर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की क्या प्रतिक्रिया होगी।

About Author