सोनिया गांधी का जन्मदिन आज, नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन

google
  • देश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं की वजह से सोनिया गाँधी हैं निराश
  • उन्नाव की रेप पीड़िता के साथ हुए हादसे के बाद जन्मदिन न मानाने का लिया फैसला
  • इस साल 73 साल की हो गई हैं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी का आज 9 दिसंबर को जन्मदिन है लेकिन इस बार वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया गाँधी इस साल 73 साल की हो गई हैं। पूरे देश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं की वजह से सोनिया गाँधी ने यह फैसला लिया है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता ज़ाहिर किया है।

बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनिया गाँधी देश भर में महिलाओं के ऊपर हो रहे अपराध तथा दुष्कर्म के मामलों को लेकर बहुत निराश हैं जिसके कारण वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया गाँधी ने यह फैसला तब लिया है जब उन्नाव की रेप पीड़िता को ज़िंदा जला दिया गया और दिल्ली के अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

About Author