वायरल वीडियो : जवानों का खाना जमा,खाने के लिए मारनी पड़ी हथौड़ी

indian soldiers
image source - google

जिंदगी आसान नहीं होती और एक जवान की जिंदगी तो बिलकुल भी आसान नहीं। दुश्मनो से तो जवान सीमा पर लड़ते ही है पर उनको अपना जीवन जीने के लिए प्रकृति से भी लड़ना पड़ता है। यहाँ हम गर्मियों में तापमान 40 होने पर गर्मी-गर्मी और ठण्ड में तापमान 15 होने पर ही ठंडी-ठंडी करने लगते है पर हमारे जवान मौसम कैसा भी हो उफ़ तक नहीं करते। जवानों को सीमा पर 60 डिग्री से लेकर -60 डिग्री तापमान तक का सामना करना पड़ता है। जवानों की इस परिस्थिति का एक विडिओ सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे वो दिखा रहे है की उनके खाने-पीने का सामान तक जम गया है।

गृहमंत्री ने कहा जवानो की चिंता हमे, इसलिए उनकी छुट्टी…

विडिओ में एक जवान जूस के एक पैकेट को फाड़ता है और उसमे से जूस तरल रूप में नहीं बल्कि ठोस रूप, यानी ठण्ड की वजह से जमा हुआ बाहर निकलता है। जिसे जवान गर्म करके पिघलाते है और फिर पीते है। फिर जवान अण्डों को दिखाते है और उनपर पर हथौड़ी मारते है और पत्थर पर पटकते है इसके बाद भी अंडे नहीं टूटते और जमीन पर गिर जाते है। ये वीडियो दिखाता है की जवान सीमा पर कितनी कठिनाईयों का सामना करते है। जवानो को खाना खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। ये वीडियो ग्लेसिअर का है। जहाँ पर तापमान -50 डिग्री के आसपास है। बता दें उत्तर प्रदेश व दिल्ली का तापमान 14 डिग्री है और इतनी ही ठण्ड में सैकड़ो लोग अपनी जान गवा चुके है। तो सोचिये ग्लेसिअर में जहाँ हमारे जवान तैनात है, वहां कितनी ठण्ड होगी।

About Author