सिद्धार्थनगर : बाढ़ से निपटने के लिए एडीएम की बैठक व निरीक्षण

ADM meeting
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर :। जिले में बाढ़ की वजह से हर साल लाखो का नुकसान होता है, बाढ़ के समय तटवर्तीय क्षेत्रों में नदी के बाढ़ का पानी गांव में घुस जाता है।  जिससे लोगों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता हैं। जिले में इन दिनों राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे भीषण बाढ़ की आशंका जताई जा रही है।

बाढ़ को लेकर डुमरियागंज एडीएम त्रिभुवन ने ग्राम प्रधानों व अधिकारियों से बाढ़ से निपटने के लिए बैठक की व कटान क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया गया। डुमरियागंज तहसील के नेबुआ गांव में बाढ़ से बचने के लिए लगभग 40 लाख की लागत से बांध बनाया जा रहा है।

जहां कटान तेजी से हो रहा है। इस बारे में डुमरियागंज SDM त्रिभुवन ने कहा कि DM के निर्देश पर प्रत्येक गांव में बाढ़ सुरक्षा कमेटी बनाए जाने ग्राम प्रधानों व अधिकारियों के साथ बैठक के साथ तटबंधों का निरीक्षण किया जा रहा है।

रिपोर्ट:- कृपा शंकर भट्ट

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 + 13 =