उत्तर प्रदेश के जसवन्तनगर के रायनगर मे मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने वहाँ पहुँच कर कॉलेज के संस्थापक स्व० महाराज सिंह यादव जी की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। साथ ही छात्र- छात्राओं को सम्भोदित भी किया। इस अवसर पर उनके साथ महाराजगंज के विधायक अमनमणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
सोलापुर में कांग्रेस के खिलाफ गरजे अमित शाह
इस कार्यक्रम के दौराम उन्होंने इटावा सफारी के बारे में कहा की इटावा सफारी आम जनता के लिए खोलने की खुशी है। लेकिन टिकट दर महंगी है। टिकट 10 रुपये या अधिकतम 25 रुपये होना चाहिए। शिवपाल सिंह ने कहा कि इटावा सफारी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सपना है। जो गरीब बड़े शहरों में जाकर सफारी नहीं देख पाते वे इटावा में सफारी का मजा लेंगे।लेकिन जो टिकट दरें बनाई गई हैं। उसका भुगदान गरीब नहीं कर सकते। उनके साथ छल किया गया है।