उत्तर प्रदेश के इटावा में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती अपने बड़े भाई अभयराम सिंह यादव से शिवपाल सिंह यादव मुलाक़ात करने के लिए पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से पारिवारिक अनबन के बाद अलग पार्टी बना ली थी।
बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र सिंह यादव के पिता अभयराम सिंह यादव सोमवार को लिफ्ट में फिसल गए थे जिसके कारण उनको दाहिने तरफ सीने में चोट लग गई थी। 73 वर्षीय अभयराम सिंह यादव को चोट लगने के चलते सांस लेने में परेशानी होने लगी जिसके बाद उनको सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। हालाँकि इलाज के बाद उनको कुछ ही देर में आराम मिला गया था लेकिन फिर भी डाक्टरों ने उनको 36 घंटों की निगरानी में रखा हुआ है।
शिवपाल का बड़ा बयानः परिवार में एकता की पूरी गुंजाइश, साजिशकर्ता ऐसा नहीं चाहते
अभयराम सिंह यादव के भर्ती होने की खबर सुनकर पुत्र धर्मेंद्र सिंह यादव ट्रामा सेंटर पहुंचे। पूर्व सांसद तेज प्रताप रात को ही उनके पास पहुँच गए थे।