साइनसिटी की जालसाज़ को राजधानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

shine city fraudster
image source google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपराधों की सीमा निर्धारित नहीं हो पा रही है। लूट ,हत्या और चोरी के बाद अब राजधानी लखनऊ में जालसाज़ का मामला सामने आया जिसमे जालसाज के आरोप में एक महिला को गोमती नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला –

यूपी के लखनऊ में जालसाज़ी के आरोप में गोमती नगर पुलिस ने जालसाजी में शामिल एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी ज़मीन के नाम पर शाइन सिटी शहर के बीचोबीच बैठकर बाहरी जनपदों व प्रदेश से आये लोगो का पैसा हड़पकर जालसाज़ी को अंजाम देती थी।

सालो से चल रहे इस गोरखधंधे पर कल साइनसिटी के दफ्तर के बाहर सैकड़ो लोगो ने और वकीलों ने हंगामा किया और हंगामे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइनसिटी की उत्तमा अग्रवाल को गिरफ्तार किया। बता दें की इस गिरफ्तारी के बाद अभी भी अन्य बड़े आरोपी जो की इस गोरखधंधे में शामिल हैं उन्हें अभी भी संरक्षण मिल रहा है और वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

About Author