समाजवादी पार्टी के नेता की गोली मर कर की गई हत्या

google

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सोमवार को पुरंदरपुर के महुअवा महुअई चौराहे पर उस समय भगदड़ मच गई। जब कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मरकर उसकी हत्या कर दी। युवक द्वारा गोली मरने पर लोगो में भगदड़ मच गई।और उसके साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक और उसकी साथियो को अस्पताल में भर्ती करवाया।

उसी दौरान जिस युवक को गोली लगी थी उसको अस्पताल ले जाते समय उसकी रस्ते में ही मौत हो गई। दरअसल जिस युवक को गोली मरी गई वह जिला पंचायत सदस्य का बेटा समाजवादी पार्टी का नेता जितेंद्र यादव था। जिसकी सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में जितेंद्र का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकरी के मुताबिक दो महीने पहले भी जितेंद्र यादव पर जानलेवा हमला हुआ था। उस वक्त वह बच निकला था। लेकिन उन बदमाशों की नजर उसी मर थी और उन्होंने मौके देखते ही सोमवार को पुरंदरपुर के महुअवा महुअई चौराहे पर जितेंद्र को गोली मार दी। चार गोली लगने से घायल हुए जितेंद्र ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल उसके साथी का इलाज चल रहा है।

About Author