सलमान खान इन लोगों से करते है सबसे ज्यादा नफरत

google

वैसे तो सलमान खान होने अलग अंदाज और अपने कामों के लिए काफी फेमस है। इसी कारण उनके बहुत से फैन्स भी है। ज्यादातर बॉलीबुड के लोग सलमान खान के बहुत अच्छे दोस्त है और सलमान खान भी सबके चहेते है। कहते है बॉलीवुड में किसी से भी पंगा ले लो लेकिन सुल्तान सलमान खान से नही लेना। आप सभी ने सलमान खान की दोस्ती से ज्यादा दुश्मनी के काफी किस्से सुने होंगे। आज हम आपको इसी विषय के बारे में बताने वाले है। तो आइए जानते है सलमान खान कितने लोग से ज्यादा नफरत करते है।

इस अभिनेत्री से नफरत करते है सलमान

सबसे पहले हम बात करते है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की वैसे तो सलमान और प्रियंका काफी अच्छे दोस्त थे। लेकिन अभी हाल ही में सलमान खान ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा की प्रियंका भारत को छोड़कर विदेश में ही रहना पसंद करती है। उस दिन से सलमान और प्रियंका के बीच बनती नहीं है। दरअसल जबसे प्रियंका चोपड़ा ने भारत फिल्म करने से इंकार कर दिया तब से सलमान खान प्रियंका से नफरत करने लगे है।

पहले प्यार की दुश्मनी आज तक ख़त्म नहीं हुई

अगर किसी से भी पूछा जाये सलमान खान किस्से नफरत करते है। तो पहला नाम विवेक ओबेरॉय ही आएगा। यह किस्सा काफी पुराना और अभी तक मशहूर है। आप सभी ने तो सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी के काफी किस्से सुने होंगे। दरअसल सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन कुछ कारणों की वजह से ऐश्वर्या की नज़दीकियां विवेक ओबेरॉय से बढ़ने लगी।

Yts.ag : Download Hollywood, Bollywood, TV Series, Hindi Dubbed HD Movies

यहाँ से बढ़ी सलमान की दुश्मनी

इस कारण सलमान शराब के नशे में विवेक को गाली और मारने की धमकी देने लगे। फिर अगले दिन विवेक ने मीडिया में सारी बात बता दी और वही दिन विवेक के लिए बुरा साबित हुआ। दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए। विवेक ने तो एक अवार्ड शो में सबके सामने कान पकड़कर माफ़ी भी मांगी पर सलमान खान ने आज तक माफ़ नहीं किया।

सुपरमैन सलमान का फैन आज बन गया दुश्मन

अभी कुछ साल पहले ही अर्जुन कपूर कहते थे “मै सुपरमैन सलमान का फैन “और अभी सलमान खान के दुश्मन बन चुके है। सलमान खान ने ही अर्जुन कपूर को फैट से फिट बनाया था। अब बात करूँ दोनों के लड़ाई के पीछे की तो दरअसल अरबाज़ की एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा खान जिनका अर्जुन कपूर के साथ अफेयर चालू हो गया। इस कारण अरबाज़ और मलाइका में डिवोर्स भी हो गया है। और यह बात सलमान खान को बिलकुल भी पसंद नहीं आयी। इसी के चलते अर्जुन और सलमान में दुश्मनी पैदा हो गई।

इनके गाने नहीं सुनते सलमान

ऐसा बहुत ही कम हुआ होगा की किसी फिल्म में अर्जित सिंह का गाना न हो क्योकि हर फिल्म में एक गाना अर्जित सिंह का तो पक्का है। लेकिन आज तक सलमान खान के फिल्म में एक भी गाना अर्जित सिंह का नहीं है। आपको बता दे की कुछ साल पहले सलमान एक अवार्ड शो होस्ट कर रहे थे और अर्जित सिंह को अवार्ड मिलना था। इसी दौरान जब अर्जित सिंह स्टेज पर आ रहे थे तो उनका मुँह सोया जैसा था तो इसी पर सलमान खान ने पूछा -“सो गए थे क्या “.इस पर अर्जित ने जवाब में कहा आप लोगो ने सुला दिया। इस बात का सलमान को दिल पर लग गयी और वो उनसे नफरत करने लगे।

इन दो फैमली के बीच भी हो गई दुश्मनी

वैसे तो कपूर खानदान और खान फैमली में काफी अच्छी दोस्ती है। आपने इन दोनों फैमली के बहुत से किस्से भी सुने होंगे। दरअसल सलमान खान की ऋषि कपूर से नफरत करने की 2 वजह एक तो रणबीर कपूर के वजह से और दूसरी तब जब सोनम की शादी में ऋषि कपूर ने सोहैल खान की बीवी से झगरने लगे थे। इस पर पूरा खान परिवार उनसे नाराज़ हो गया।

About Author