जानिए सलमान की ईमेल आईडी (EMAIL ID ) क्या है?

google

बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान खान का आज 54वां जन्मदिन है। सलमान खान बॉलीबुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक गिने ही जाते है। उसके साथ ही वे एक निर्माता,एंकर और एक समाज सेवक भी है। ऐसे में भाईजान का जन्मदिन हो और उन्हें फैंस से बधाईयाँ न मिले ऐसा हो ही नहीं सकता। आपको बता दे की आज के दिन सलमान खान सोशल मीडिया पर छाए हुए है। सलमान खान के जन्मदिन के इस खास मौके पर वह ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं।

कुछ अलग अंदाज में मनाया जन्मदिन

उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की खूब सारी बधाइयां भी दे रहे हैं। सलमान खान के जन्मदिन पर उन्हें कई बॉलीवुड सितारों ने भी बधाईयाँ दीं। भाईजान ने अपने इस खास दिन को परिवार और बॉलीवुड कलाकारों के साथ मिलकर बड़े ही खास अंदाज में मनाया। सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़े फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह अपने भांजे आहिल के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।

सलमान के साथ काम कर चुके इस अभिनेता ने की खुदखुशी

तो ये है सलमान की ईमेल आईडी

सबसे पहले मै आपको बताती हूँ सलमान खान की ईमेल आईडी के बारे में तो सलमान खान की ईमेल आईडी है salamankhan2712 @gmail.com है। आपको भी कुछ ऐसा ही लगता होगा लेकिन सही बात तो यह है की सलमान खान ने आज तक अपनी मेल आईडी बनाई ही नहीं। जी हाँ उन्होंने अपने नाम पर आज तक कोई ईमेल आईडी नहीं बनाई है। इस बात को सलमान ने खुद दुबई में दिए गए एक इंटरव्‍यू में स्‍वीकारा था। इसकी वजह भी दंबग खान ने बताई थी कि वो हर किसी से फेस टू फेस बात करना पसंद करते हैं। ईमेल पर हाय-हेलो बोलना उनकी आदत में नहीं है।

कभी 75 रूपये में किया था काम

साल 1989 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ फिल्म से डेब्यू करने वाले सलमान आज करोड़ों रुपये कमाते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वे लगभग 14 साल की उम्र में एक फैशन शो के बाद हुई परफॉर्मेंस में बैकग्राउंड डांसर थे। वे इस शो में एक बैकग्राउंड डांसर बनकर डांस करते थे। उन्हें इसके लिए मात्र 75 रुपये मिलते थे।

उनके करीयर की शुरुआत कुछ इस तरह हुई

इन्होंने सन 1988 में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता 1989 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’से मिली। ये फिल्म भारत की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों में एक थी। इस फिल्म के लिए सलमान को फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार से नवाजा गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे जैसे ‘साजन,हम आपके हैं कौन व हम साथ साथ हैं बीवी नं॰ 1’ ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की।

अपने अलग अंदाज के कारण कई नाम से जाने जाते है सलमान खान 

वैसे तो सुपरस्टार सलमान खान को सल्लू भाई,भाईजान,बिग बॉस,दबंग,कई नामों से जाना जाता है। उनको लोग सलमान खान के नाम से जानते है। लेकिन उनका असल नाम अब्दुल रशीद सलीम है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपना करियर बनाया है। वे अपने स्टाइल व अपने नेक कामों के लिए काफी फेमस है।

हर साल एक के बाद एक धमकदार फिल्म

आपको बता दे की सलमान ख़ान ने फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तभी से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है। जिनमें हम दिल दे चुके सनम,तेरे नाम, नो एन्ट्री और पार्टनर शामिल हैं।

इस फिल्म से बनाया नया इतिहास

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया। इस तरह ख़ान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई है। इसके बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड, दबंग, रेड्डी और बॉडीगार्ड ये फिल्मे उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। उनकी फिल्म ”किक” पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है।

उनकी कई फिल्मों ने की जोरदार कमाई

आपको बता दे की ”किक” सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले उनकी 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं जिनमे ‘एक था टाइगर 198 करोड़, दबंग-2 ने 158 करोड़, बॉडीगार्ड 142 करोड़, दबंग 145 करोड़,रेड्डी120 करोड़, जय हो 111 करोड़ इन फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस में जोरदार कमाई की है। इसके साथ ही आपको बता दे की सलमान ख़ान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है। जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।

About Author