Romance during pregnancy: गर्भावस्था के दौरान संभोग करना चाहिए या नहीं ?

couple sex during pregnancy

गर्भावस्था में होने वाली महिलाओं तथा उनके जीवन साथी के मन में एक बात अक्सर चलती रहती है की गर्भावस्था में सेक्स करना चाहिए या नहीं। दम्पतियों को लगता है की यदि गर्भावस्था में सेक्स करेंगे तो गर्भ में पल रहे शिशु के ऊपर इसका प्रभाव पड़ेगा। ऐसे बहुत सारे सवाल दंपत्तियों के दिमाग में आते रहते हैं। यह सवाल ऐसे हैं की लोग एक दुसरे से पूछने में हिचकिचाते हैं। गर्भावस्था में पति-पत्नी को कब सेक्स करना चाहिए और कब नहीं करना चाहिए। तो चलिए हम आपको अपने इस लेख में इससे जुडी पूरी जानकारी देते हैं।

गर्भावस्था में सेक्स करना कहाँ तक सुरक्षित है

दंपत्ति अक्सर यह सोचते हैं की यदि गर्भावस्था में सेक्स करेंगे तो गर्भ में पल रहे शिशु को को इसका नुक्सान हो सकता है। लेकिन हम आपको बता दें की गर्भावस्था में सेक्स करना बिलकुल भी नुकसानदायक नहीं है, लेकिन तब तक जब तक की डॉक्टर सेक्स करने से मना न कर दे। अगर डॉक्टर आपको सेक्स करने से मना कर देता है तो आपको गर्भावस्था में सेक्स नहीं करना है। क्योंकि कभी-कभी गर्भवती महिलाओं के साथ कुछ समस्याएं हो जाती है, जिसके कारण डॉक्टर आपको सेक्स करने से मना कर सकते हैं। जैसे- गर्भवती महिला की पानी की थैली फट गई हो, गर्भवती महिला को अचानक योनि स्राव होने लगे, गर्भवती महिला को प्लेसेंटा प्रिविआ की समस्या हो और महिला को गर्भपात जैसी समस्याओं के दौरान सेक्स नहीं करना चाहिए।

स्तन कैंसर कैसे होता है, लक्षण, कारण और बचाव

गर्भावस्था के पहले तीन महीने में सेक्स

गर्भावस्था के पहले तीन महीनो में सेक्स करना किसी भी प्रकार से नुकसानदायक नहीं है। क्योंकि इस अवस्था में महिला गर्भ से ज्यादा प्रभावित नहीं होती है। प्रजनन विज्ञानों के अनुसार पति-पत्नी गर्भावस्था की पहली तिमाही में सेक्स बिलकुल सुरक्षित तरीके से कर सकते है। किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में सेक्स

आपको बता दें की गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में सेक्स करना पहली तिमाही की अपेक्षा कम सुविधा जनक है और इस तिमाही में सेक्स करना गर्भ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में महिला का पेट काफी निकल आता है।

विश्व एड्स दिवस 2019, जाने 1 दिसम्बर को ही क्यों मानते हैं विश्व एड्स दिवस

गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में सेक्स

गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में सेक्स करना पूरी तरह से नुकसानदेह है, इसलिए इस तिमाही में सेक्स नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस तिमाही में महिला को गर्भ से सम्बंधित बहुत सारी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। और महिला का पेट भी पूरी तरह से निकल आता है। इसलिए गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में सेक्स नहीं करना चाहिए।

About Author