प्रियंका गाँधी की सुरक्षा में हुई चूक पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

spg
image source - google

प्रियंका गाँधी वाड्रा की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर रॉबर्ट वाड्रा का पहली बार बयान आया है। प्रियंका गाँधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा की ‘यह प्रियंका,मेरी बेटी,मेरे बेटे या गाँधी परिवार की सुरक्षा के बारे में नहीं है। ये हमारे देश के सभी नागरिकों और विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस कराने के बारे में है। पूरे देश में सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। आगे रोबर्ट वाड्रा ने कहा की ‘लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार हो रहे है, हम क्या समाज बना रहे हैं? प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। यदि हम दिन या रात घर या बाहर कही सुरक्षित नहीं है, तो हम कहाँ और कब सुरक्षित हैं?’ आगे सुरक्षा पर बात करते हुए वाड्रा ने कहा हमें देश में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सोचना होगा। मैं महिलाओं की सुरक्षा को सबसे अधिक महत्व दूंगा। हमारी सुरक्षा देश में महिलाओं की सुरक्षा के बाद आती है।

लोकसभा में अमित शाह ने एसपीजी एक्ट में संशोधन बिल पेश किया

About Author