वायुसेना के लिए तोहफा लेने,राजनाथ रवाना हुए फ़्रांस को

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज फ़्रांस के लिए रवाना हो रहे है। राजनाथ सिंह वायुसेना के लिए कल वायुसेना दिवस पर, पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करेंगे। ये विमान भारतीय वायुसेना को मिलने से सेना की सकती और अधिक बढ़ जाएगी। यह एक लड़ाकू विमान है, जिसे फ्रांस द्वारा निर्मित किया गया है। इसमें अति आधुनिक हथियार, मिसाइल और युद्ध में काम आने वाली बहुत सी चीजे लगी है।

रक्षामंत्री फ्रांस में करेंगे शस्त्र पूजन

जैसा की आप जानते है की दशहरे के दिन शस्त्र पूजन किया जाता है। इसलिए कल राजनाथ सिंह भी दशहरे के शुभ अवसर पर फ़्रांस की राजधानी पैरिस में शस्त्र पूजन करेंगे। साथ ही रक्षामंत्री फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कल सुबह मुलाकात करेंगे। पूजा करने के बाद राजनाथ सिंह राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे।

वायुसेना के लिए तोहफा लेने,राजनाथ रवाना हुए फ़्रांस को

भारत को पहला राफेल विमान मेरीग्नैक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सौपां जायेगा। इस मौके पर राजनाथ सिंह के साथ फ़्रांस के रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी मौजूद रहेंगे। भारत और फ़्रांस दोनों देशो के बीच एनुअल डिफेंस डायलॉग कार्यक्रम भी होगा। इस कार्यक्रम में दोनों देशो के रक्षा मंत्री रक्षा सबंधो पर वार्ता करेंगे। 9 ऑक्टूबर को रक्षामंत्री फ्रांस के फ्रेंच डिफेंस इंडस्ट्री के सीईओ की एक सभा को संबोधित करेंगे।

About Author