Rajasthan Political Crisis: BSP का बड़ा फैसला,गिर सकती Congress की सरकार?

Rajasthan Political Crisis
image source - google । image by telangana today

Rajasthan में कांग्रेस सरकार के ऊपर अभी भी संकट टाला नहीं है। BSP ने राजस्थान में अपने 6 MLA को व्हिप जारी कर निर्देश दिया है की सदन में वो Congress के खिलाफ ही वोट डालें।

आज BSP सुप्रीमो मायावती ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा की दुख की बात है कि गहलोत ने अपने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी बदनियत से BSP को राजस्थान में गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए हमारे 6 विधायकों को असंवैधानिक तरीक से Congress में विलय करने की गैर कानूनी कार्यवाही की है और यही गलत काम उन्होंने पिछले कार्यकाल में भी किया था।

आगे BSP सुप्रीमों ने कहा “कांग्रेस का ये कार्य संविधान की 10वीं अनुसूचि के खिलाफ है। इसलिए BSP के द्वारा 6 विधायकों को व्हिप जारी कर निर्देशित किया गया है कि ये सदन में कांग्रेस के खिलाफ ही मत डालेंगे।

बसपा ने ये निर्णय Congress के द्वारा बार-बार धोखा दिए जाने के कारण ही लिया है। अब यदि Rajasthan में उनकी सरकार गिरती है तो इसके जिम्मेदार वो खुद होंगे”।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × four =