आज भारत के लिए बहुत खास दिन है। क्योंकि वर्षों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। अंबाला एयर बेस पर Rafale Fighter Aircraft उतर चुका है। यहां पर water gun salute से पांचो राफेल विमानों का स्वागत किया गया। इस दौरान वहां पर वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
The Touchdown of Rafale at Ambala. pic.twitter.com/e3OFQa1bZY
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 29, 2020
रक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Defense Minister Rajnath Singh ने ट्वीट कर कहा कि राफेल अंबाला में सुरक्षित लैंड कर चुके हैं भारत में राफेल लड़ाकू विमानों का आना हमारे सैनिक इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है ये मल्टीरोल विमान भारतीय वायु सना (Indian Air Force) की क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे।
दुश्मन देशों की तबाही का हथियार,जानिए Rafale की कीमत और खासियत
गृह मंत्री ने वायुसेना को बधाई दी और फ्रांस की सरकार को धन्यवाद कहा। रक्षा मंत्री ने कहा कि covid-19 महामारी की वजह से कई प्रतिबंध लगे थे। इसके बावजूद विमान और उसके हथियारों की समय पर डिलीवरी की गई। इसके लिए मैं फ्रांस की सरकार, Dassault Aviation और अन्य कंपनियों को धन्यवाद देता हूं।