प्रियंका गांधी के पदयात्रा में मची भगदड़, कई पत्रकार हुए घायल

गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज राजधानी दौरे पर हैं। गांधी जी की 150वीं जयंती पर बुधवार को प्रियंका गांधी ने शहीद स्मारक से लेकर जीपीओ तक मौन पैदल मार्च किया। उनके साथ भारी मात्रा में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। इस दौरान प्रियंका ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के साथ उत्तर प्रदेश में अन्याय हो रहा है।

प्रियंका गांधी पदयात्रा के बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इससे पहले शहीद स्मारक पर कांग्रेसियों का जमावड़ा लगा हुआ था। प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले कई नेता और विधायक वहां पहुंच चुके थे। प्रियंका के सुरक्षाकर्मी भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।

प्रियंका गांधी करेंगी 27 तारीख को रायबरेली का दौरा, निजीकरण के मुद्दे पर रेल कर्मियों से करेंगी बात

पदयात्रा के दौरान प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। उसमें कई पत्रकार भी घायल हो गए। भगदड़ में घायल हुए पत्रकारों से प्रियंका ने मुलाकात की।

About Author