प्रियंका गांधी एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुँची

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक दिवसीय दौरे पर 24 अक्टूबर अमेठी को पहुँच रही हैं। बता दें की प्रियंका गाँधी एक दिवसीय दौरे के दौरान नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में भाग लेगी । बता दे की इससे पहले लोकसभा चुनाव में अमेठी में मिली करारी हार पर तत्कालीन जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था।

अमेठी के कांग्रेस नये जिलाध्यक्ष के रुप मे प्रदीप सिंघल कल अपना पद ग्रहण करेंगे। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि केन्द्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज मे पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन लगभग 12 बजकर 30 पर शुरू होगा।आपको बता दें की इससे पहले कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को पार्टी की कार्यशाला के दो दिवसीय दौरे पर जिले रायबरेली पहुँची थी।

प्रियंका गांधी के पदयात्रा में मची भगदड़, कई पत्रकार हुए घायल

इस दौरान लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बछरावां की सरहद पर स्थित प्रसिद्ध चुरुवा हनुमान मंदिर में उन्होंने दर्शन किया था। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया था।उन्होंने इस टूर के दौरान रायबरेली के आसपास के क्षेत्रो का भ्रमण किया था। कांग्रेस पार्टी इस बार अपनी जीत पक्की करने के लिए पुरे जोरो शोरो के साथ लगी है।

About Author