आगरा में कोरोना से हुई मौतों को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर उठाए सवाल, डीएम ने लिखा पत्र

UP Assembly Elections
Image source - Google

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना की वजह से हो रही मृत्यु को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है और सवाल पूछा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि “आगरा में कोरोना से मृत्युदर दिल्ली व मुंबई से भी अधिक है। यहाँ कोरोना से मरीजों की मृत्यदर 6.8% है। यहाँ कोरोना से जान गंवाने वाले 79 मरीजों में से कुल 35% यानि 28 लोगों की मौत अस्पताल में भर्ती होने के 48 घण्टे के अंदर हुई है। ‘आगरा मॉडल’ का झूठ फैलाकर इन विषम परिस्थितियों..”

आगे प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी से इस मामले पर 48 घंटे में जांच रिपोर्ट जनता के सामने रखने को कहा। इसके साथ ही कोविड-19 जो की स्थिति और संख्या में की जा रही हेरा फेरी पर जवाबदेही बनाने को कहा। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि अगर यूपी सरकार सच दबाकर कोरोना मामले में इसी तरह लगातार लापरवाही करती रही तो बहुत घातक होने वाला है।

आगरा डीएम ने लिखा पत्र

वहीं आगरा के जिला अधिकारी पीएन सिंह ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर उनके ट्वीट का 24 घंटे में खंडन करने को कहा है। पी एन सिंह ने पत्र में कहा की 109 दिन में आगरा में कोवेट के 1139 केस आए हैं। 79 मरीजों की अब तक मृत्यु हुई है और पिछले 48 घंटों में 28 लोगों की मृत्यु की सूचना असत्य एवं निराधार है।

मालूम हो 3 दिन पहले तक उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले थे। लेकिन इसके बाद गौतम बुध नगर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े और 1516 मरीज हो गए। इसके बाद अब आगरा दूसरे नंबर पर है। आगरा में कोरोना क 1144 मामले हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

thirteen + 1 =