किसानों की खराब हुई फसलों के लिए प्रियंका गाँधी ने किया मुआवज़े की मांग

Priyanka Gandhi wrote letter to CM Yogi
google

उत्तर प्रदेश में दो दिनों से हो रही बारिश और ओले गिरने के चलते बहुत सी फसलों को भारी नुकसान हुआ है और गेहूं, मटर, आलू, तिलहन आदि की हज़ारों हेक्टेयर की फसलें बर्बाद हो गई हैं। बारिश के साथ साथ चलने वाली तेज़ हवा ने रायबरेली, बाराबंकी, आंबेडकरनगर, अयोध्या, अमेठी और सीतापुर समेत कई ज़िलों में गेंहूं की फसलों को खेत में गिरा दिया है। इसके अलावा सुलतानपुर में दो लोगों की मृत्यु भी हो गई है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने बारिश और ओले के कारण बर्बाद हुई फसल को लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार का घेराव किया है और बर्बाद हुई फसलों के लिए प्रदेश सरकार से किसानों को उचित मुआवज़ा देने की मांग किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि “इन किसानों का दर्द सुनिए। ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की तमाम जगहों पर किसानों की फसल बर्बाद हो गई। कई किसानों की तो 80% तक फसल बर्बाद हो गई है”। इसी ट्वीट में प्रियंका गाँधी वाड्रा ने आगे कहा कि “यूपी की भाजपा सरकार को कोरे दावे करने की बजाय नुक़सान का पूरा आंकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए”।

कांग्रेस के सात लोकसभा सांसदों को किया गया निलंबित,मास्क में पहुंचे सांसद…

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कांग्रेस ने किसान जनजागरण अभियान के अंतर्गत 2 करोड़ 72 लाख किसानों से बातचीत करने का लक्ष्य तय किया है और इसका लगभग एक तिहाई लक्ष्य पूरा भी हो चुका है। कांग्रेस ने इस अभियान के अंतर्गत अबतक लगभग 55 लाख किसानों के परिवारों से मुलाकात कर लिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों से मांग पत्र भरवा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की सियासत अब बदल रही है और खेतों में गिरी हुई फसलों के साथ साथ सरकार के प्रति किसानों का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। राज्य में किसानों को हाशिए पर धकेल दिया गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 + ten =