द व्हाइट टाइगर:प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव साथ नजर आएंगे

“द व्हाइट टाइगर” में साथ नजर आयेंगे प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव। आज कल जहाँ अभिनेता एक के बाद एक फिल्मो और टीवी सीरियल्स में काम कर रहे है , वहीँ दूसरी ओर अब इन्होने वेब सीरीज में भी दिलचस्पी दिखाना शुरू कर दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी वेब सीरीज में अपनी दिलचस्पी दिखा दी है। ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और ऐक्टर राजकुमार राव ने अपने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। दरअसल ऐसा पहली बार होगा की दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे।

किस प्रोजेक्ट को एक साथ कर रहे प्रियंका और राजकुमार

आपको बता दे की जल्द ही दोनों एक साथ वेब सीरीज की स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले है। राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज फिल्म “द व्हाइट टाइगर” में नजर आएंगे। वैसे तो दोनों ही इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड है। दोनों ने इस फिल्म के लिए जोरो शोरो से तैयारियां करना शुरू कर दिया है। बहुत ही जल्द फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। दोनों ही इस अद्भुत कहानी को फ़िल्मी रूप देने के लिए बेकरार है।

फ़िल्मी दुनिया के नए जोड़ो का करवा चौथ

कैसे दी गयी फिल्म की जानकारी

हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर “द व्हाइट टाइगर” फिल्म की टीम के साथ पहले दिन से जुड़ा एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। प्रियंका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “पहले दिन टेबल रीडिंग का सेशन हुआ। शूटिंग के लिए अब और इंतजार नहीं हो रहा है।”

प्रियंका की इस वीडियो में राजकुमार राव भी नजर आये। प्रियंका के आलावा राजकुमार ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये फिल्म की जानकारी देते हुए एक फोटो भी शेयर की। जिसमे वह प्रियंका चोपड़ा, रमिन बहरानी, मुकुल देवड़ा के साथ नजर आये हैं। फिल्म से जुडी इस पिक्चर के कैप्शन में राजकुमार ने लिखा,” ‘द व्हाइट टाइगर’ में इन टैलेंटड लोगों के साथ काम करने के लिए मैं और अधिक इंतजार नहीं कर सकता हूं।”

क्या हो सकता है इस कहानी में

जानकारी के अनुसार यह फिल्म इसी नाम के एक नावेल पर बेस्ड है , जिसे मैन बुकर प्राइज विजेता अरविंद अडिगा ने रचा था। द व्हाइट टाइगर को नेटफ्लिक्स, मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं प्रियंका इस फिल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर है। आपको बता दें की इस फिल्म की जो कहानी है वह एक चाय बेचने वाले व्यक्ति की जिंदगी और सफलता पर बनी है ।

About Author