प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को शाम 4 बजे देश को छठी बार संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का आज का संबोधन खास हो सकता है। क्योंकि आज के संबोधन में पीएम मोदी देश में बढ़ते कोरोना के मामलों और चीन के साथ सीमा विवाद पर बात कर सकते हैं।
कई दिनों से भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा को लेकर तनाव चल रहा है और आज ही सरकार ने 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया है। पीएम मोदी आज के संबोधन में इस पर बात कर सकते हैं। इसलिए आज के संबोधन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।
वहीं देश में प्रतिदिन कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में अट्ठारह हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं और संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख से ज्यादा हो गई है। अब कल से अनलॉक 2.0 शुरू होगा जिसमें कई छोटे दी गई हैं। इस पर भी पीएम मोदी बात कर सकते हैं।
कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने पहला संबोधन 19 मार्च को किया था। इसके बाद 24 मार्च, 3 अप्रैल, 14 अप्रैल, 12 मई को पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया है। कोर्णाक आल में पीएम मोदी का आज छठा संबोधन है। जो आज शाम 4:00 बजे होगा।