उत्तर प्रदेश में इस समय प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों को लेकर राजनीति चल रही है। कांग्रेस ने 1000 बसों की सूची यूपी सरकार को दी थी। जिसमें बाइक, कार, एंबुलेंस, ऑटो रिक्शा के नंबर निकले। इसी को लेकर कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह ने अपने ही पार्टी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था। जिसके बाद आज उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस के इस फैसले को लेकर अदिति सिंह ने कहा कि वह इस फैसले का स्वागत करती हैं।
When UP Govt looked into the list of buses provided by Congress, it turned out that many vehicles are autorickshaw, two-wheelers & three-wheelers. Congress is wasting the time of govt officials by providing bogus list & creating political pressure: Rebel Congress MLA Aditi Singh pic.twitter.com/04Uy6x0urS
— ANI UP (@ANINewsUP) May 20, 2020
कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत, 1000 बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा। 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एंबुलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, यह कैसा क्रूर मजाक है। अगर बसें थी तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाई।
आगे अदिति सिंह ने कहा कि कोटा में जब यूपी के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थी ये कथाकथित बसें। तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए, बॉर्डर तक ना छोड़ पाए। उस समय श्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रातों-रात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया। खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी।
इसी को लेकर कांग्रेस ने रायबरेली के सदर से विधायक आदित्य सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और पार्टी व पार्टी के महिला विंग के पदाधिकारी के पद से निलंबित कर दिया है। बता दें इससे पहले भी पार्टी लाइन से अलग चलने को लेकर कांग्रेस ने पहले भी आदित्य सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।