अदिति सिंह की शादी में राजनीति की ये दिग्गज हस्तियाँ होगीं शामिल

image suorce-google

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस पार्टी की विधायिका अदिति सिंह की शादी की तैयारियाँ जोरो पर है। गौरतलब है की आदिति सिंह परिणय के सूत्र में बंधन में बांधने जा रही है। आपको बता दें की आज से महज तीन दिन बाद यानी 21 नवम्बर को उनका विवाह दिल्ली में होगा। साथ ही 23 नवंबर को उनका रिसेप्शन भी रखा गया है। जैसा की आप सब को बताया जा चुका है की विधायिका अदिति सिंह का विवाह कांग्रेस के विधायक अंगद सिंह से तय हुआ है।इन दोनों की खास बात यह है की ये दोनों ही बड़े राजनैतिक घराने से ताल्लुक रखते है।

जहाँ एक तरफ अदिति के पिता अखिलेश सिंह नेताओ में सुमार नेता और रायबरेली से 5 बार विधायक रहे है। वही अंगद के पिता जी भी पंजाब में 6 बार विधायक रहे है।आपको बता दे की अदिति सिंह और अंगद सैनी दोनो ने अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत भी एक साथ कि है। यानी 2017 में जहा 90 हजार वोट से जीत कर अदिति विधायक बनी ठीक उसी समय अंगद ने भी अपनी जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने थे। अदिति ने रायबरेली में खुद अपनी शादी की पुष्टि की और कहा कि यह शादी उनके पिता जी ने तय की थी।

परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं कांग्रेस विधायक अदिति सिंह

जानकारी के मुताबिक रायबरेली में सत्ता काबिज करने वाले बाहुबली विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह की शादी में बड़े राजनेताओ के आने की उम्मीद है। जिसमे योगीआदित्यनाथ ,हृदयनारायण दीक्षित,राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा जैसे बड़े नाम सामने आये है। जिनका जिक्र बरकरार है। आपको बता दे कि दोनो ही बड़े सियाशी घराने से ताल्लुक रखते है तो बड़े चेहरे तो होंगे ही पारिवारिक सूत्रों की माने तो अभी भी कार्ड बाटे जा रहे है और तैयारियां जोरों पर है।

About Author